ताजमहल के आसपास उस समय ड्रोन उड़ाया गया, जब देश की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग ने अहम सुराग दिए हुए हैं। इसी बीच एक विदेशी पर्यटक ने मंगलवार को ताजमहल के आसपास ड्रोन उड़ाया। ये ड्रोन काफी देर तक आसमान में उड़ता रहा। ड्रोन को देखने के बाद सुरक्षा दल अलर्ट हुआ। आनन-फानन में ड्रोन उड़ाने वाले पर्यटक तक पहुंचे। ड्रोन को नीचे उतरवाया और उससे पूछताछ की। ड्रोन को कब्जे में लिया।पिछले दो सालों में ताजमहल के ऊपर 18 से ज्यादा बार ड्रोन उड़ाया गया है। ये ताज की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है।
मंगलवार दोपहर के बाद विक्टोरिया पार्क के पास से एक पर्यटक महिला ने ड्रोन उड़ाया। ड्रोन आसमान में काफी ऊंचाई पर चारों ओर कई मिनटों तक उड़ता रहा। ड्रोन को आसमान में उड़ता देख स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा दल अलर्ट हुआ। उन्होंने महिला और दो विदेशी पयर्टकों को ढूंढ निकाला और तत्काल ड्रोन को नीचे उतरवाया। पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि तीनों इजरायल के निवासी है। वह आगरा घूमने आए हैं।
इस घटना के बाद सुरक्षा दलों के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि यमुना किनारे से ड्रोन को उड़ाया गया। ये लाल किला के आसपास उड़ रहा था। ताजमहल के ऊपर नहीं था। लेकिन 500 मीटर के दायरे में ड्रोन प्रतिबंधित है। ऐसे में ड्रोन उड़ने से ताजमहल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।