सहावर। थाना क्षेत्र के गांव सेवनपुर में जींस के कारखाने से दिल्ली डिलीवरी के लिए लोड हुए 12 लाख 24 हजार रुपये का कच्चा माल को लेकर चालक फरार हो गया है। मामले में कारखाना संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बसई निवासी कारखाने संचालक सलाउद्दीन ने बताया कि गांव सेवनपुर में जींस की पेंट का कच्चा माल बनाकर कारखाना चलाता है। माल को दिल्ली भेजता है। 17 दिसंबर को गांव खितौली निवासी अफजल की गाडी में जींस का माल दिल्ली के लिए लोड करी थी। गाड़ी चालक गांव सेवनपुर निवासी सेबी उर्फ सुहेव दिल्ली के लिए निकला था, लेकिन माल बताए हुए पते पर नहीं पहुंचाया। गाड़ी मालिक अफजल से बात की तो उसने कहा की गाड़ी खराब हो गई है। जल्द मरम्मत कराकर तुम्हारा माल पहुंच जाएगा। 15 दिन बीत जाने के बाद भी उसका माल नहीं पहुंचा तो उसने फिर गाड़ी मालिक से बात की तो उसने धमकाते हुए गाली9गलौज कर फोन काट दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गाडी मालिक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।