फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम, एसपी ने तड़के स्टेशन का किया निरीक्षण

Mon, 17 Feb 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को लेकर सभी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट है। प्रदेश सरकार ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों से स्टेशन के निरीक्षण व निगरानी के निर्देश दिए। जिससे कहीं भी कोई अप्रिय हादसा न हो। जिलाधिकारी मेधा रूपम व एसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को तड़के रेलवे जंक्शन पर पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने इस दौरान प्लेटफार्मों की स्थिति देखी। स्टेशन के निकास व प्रवेश द्वार भी देखे। प्लेटफार्मों को जोडऩे के लिए बने फुट ओवरब्रिज को भी देखा। यहां जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ नहीं थी। केवल सामान्य यात्री ही थे। प्रयागराज जाने के लिए जंक्शन से केवल एक स्पेशल ट्रेन संचालित होती है जो सोमवार को रात 7:50 बजे जाती है। वहीं एक साप्ताहिक ट्रेन कोलकाता-ग्वालियर प्रयागराज जाती है। इसके अलावा कोई और टे्रन संचालित नहीं है। जिसके कारण भीड़ नहीं जुटती। रेलवे प्रशासन के अधिकारियों ने ट्रेनों की स्थिति के बारे में अधिकारियों को बताया। डीएम, एसपी ने यात्रियों से भी बातचीत की। रेल प्रशासन और रेलवे सुरक्षाबल के अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए। बस अड्डे का भी अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां भी भीड़ नहीं मिली। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सतर्कता के लिहाज से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया। सुरक्षाबलों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें