फोटाे14 मृतक रजनेश यादव का फाइल फोटो
मैनपुरी। करहल मार्ग पर नगला जुला के पास चालक ने ट्रक में लगे कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, मृतक जनपद बुलंदशहर का रहने वाला था। परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करहल जाने वाले मार्ग पर नगला जुला के पास खडे़ ट्रक की बॉड़ी में लगे कुंडे के सहारे चालक का शव लटका मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतारा। तलाशी के दौरान जेब में मिली डायरी, आधार कार्ड से मृतक की पहचान रजनेश यादव (25) निवासी गांव नोजलपुर बांगर थाना रामघाट बुलंदशहर के रूप में हुई। पता चलने पर मृतक के पिता जीत पाल परिजन के साथ मोर्चरी पहुंचे, शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि पुत्र अविवाहित था। वह दिवाली पर भी घर नहीं आया था। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।