फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वीर बालक अजयराज को डीएम ने किया सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने वीर बालक अजयराज को किया सम्मानित - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
बाह। बासौनी के झरनापुरा गांव के 9 साल के अजयराज ने 25 जुलाई को मगरमच्छ के हमले में अपने पिता वीरभान सिंह की जान बचाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया था। गणतंत्र दिवस पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अजयराज को सम्मानित किया और साहस की सराहना की। इस पर पिता वीरभान सिंह ने कहा कि बेटे ने उन्हें नया जीवन दिया है। उन्हें बेटे पर नाज है। उन्होंने बताया कि बेटे के फौजी बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर हाल में पढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन

-




सपा ने बनाया श्रीकृष्ण वर्मा को बाह प्रभारी
बाह। सपा विधानसभा चुनाव की बिसात बिछाने लगी है। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा को बाह विधानसभा का प्रभारी बनाया है। उनकी नियुक्ति को विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। उनको विधानसभा क्षेत्र में संगठन के ढांचे को सशक्त करने के साथ ही एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं पार्टी की नीति को घर-घर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र चौधरी, सुधीर दुबे, राजेश यादव, तेजपाल यादव, गुड्डू दयाल वर्मा, पवन प्रजापति और संतोष पाल आदि ने बधाई दी है। संवाद





कुत्तों के हमले से नील गाय घायल
बाह। चंबल सेंक्चुअरी के गांव गुमानसिंह पुरा में मंगलवार को नील गाय घुस गई। गांव के निराश्रित कुत्तों ने गाय पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने नील गाय को कुत्तों के चंगुल से मुक्त कराया। वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल नील गाय का इलाज कराया और संरक्षित बीहड़ में ले जाकर छाेड़ दिया। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि नील गाय को इलाज के बाद चंबल के बीहड़ में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें