फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां डिवाइडर रंगे, वहां पहाड़ कूड़े के

Mon, 28 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिस रोड से मुख्यमंत्री की कार गुजरेगी, उस रोड को पानी के टैंकरों से धुलाई कर चमकाने के साथ डिवाइडर तक को दुबारा रंगा जा रहा है, लेकिन जिस सड़क से विदेशी सैलानी शहर में प्रवेश कर रहे हैं, उस जयपुर रोड पर न केवल हिचकोले खाते हुए, बल्कि कूड़े और नाले की सिल्ट के पहाड़ देख कैमरे से क्लिक कर रहे हैं। 10 दिन पहले शुरू हुई नाला सफाई से राम नगर पुलिया पर आधी सड़क तक फैली सिल्ट से हर दिन जाम के हालात है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को आगरा आना है, उसके लिए प्रशासनिक अधिकारी दिन रात एक किए हुए हैं। एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रास्ते को फिर चमकाया जा रहा है। चंद सप्ताह पहले आए मुख्यमंत्री के लिए डिवाइडर रंगे गए थे, लेकिन फिर इन पर रंगरोगन हो रहा है। इसके ठीक उलट जो सैलानी पथकर के रूप में 750 रुपये चुका रहे हैं, वह टूटी हुई सड़कों और सिल्ट से फिसलन भरी हुई सड़कों से आ रहे हैं। जयपुर रोड स्थित राम नगर पुलिया पर नगर निगम ने नाला सफाई शुरू की है। 10 दिन में 200 मीटर की सड़क को नाले से निकाली सिल्ट से पाट दिया है। आधी से ज्यादा सड़क पर सिल्ट फैली है, लेकिन इसे उठाया नहीं गया। पुलिया से केदार नगर तक सड़क पर ही सब्जी मंडी लगने से हर दिन जाम लग रहा है। जयपुर आने-जाने वाले पर्यटक यह नजारा देखकर अपने कैमरे में कैद कर टूरिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर आगरा की छवि दुनिया भर में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें