मैनपुरी। देश के प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वतंत्र भारत के वास्तुकार की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान समस्त कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। प्रभात फेरी, छात्रों के मध्य भाषण, स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों, कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष ने पूरे जीवन एकता, अखंडता पर बल दिया, लगान के विरूद्ध बारदोली, खेड़ा सत्याग्रह किये, इन्हीं आन्दोलनों से उन्हें ख्याति के साथ सरदार की उपाधि भी मिली। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि आजादी के समय देश में 500 से अधिक स्वतंत्र रियासतें थीं, जिन्हें देश में मिलाने की सबसे बड़ी चुनौती थी। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृ़ढ़ इच्छा शक्ति के साथ सभी रियासतों को देश में मिलाने का कार्य किया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, संयुक्त निदेशक अभियोजन कृष्णधर शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र कुमार, ई-डिस्टिक मैनेजर सौरभ पांडेय, रोहित दुबे, वीरेश पाठक आदि मौजूद रहे।
एकता दौड़ जिले को प्रदान करेगी नई ऊर्जा: रामनरेश
मैनपुरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित हुए। पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी में शामिल पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह एकता दौड़ जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय समरसता की नई ऊर्जा का संचार करेगी। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। भाजपा की ओर से जिलासहकारी बैक से शुरू हुए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। यहां आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के समय सरदार वल्लभभाई पटेल का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, अनुजेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सतपाल यादव, मनेष चौहान, राहुल राठौर, प्रदीप राज, भल्लू चौहान आदि मौजूद रहे।
स्कूलों से निकली प्रभात फेरियां
मैनपुरी। लौह पुरुष की जयंती पर शहर के स्कूलों से प्रभातफेरियां निकाली गईं। राजकीय हाईस्कूल अंगौथा में प्रधानाचार्य अंजना यादव ने, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुरहरी में प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव ने, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में प्रधानाचार्य सुमन यादव, राजकीय इंटर कॉलेज रठेरा में प्रधानाचार्य अशोक यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली।
ग्रामीण अंचल में भी याद किए गए लौह पुरुष
किशनी /ज्योंती/बरनाहल /बेवर /करहल/भोगांव/दन्नाहार/बिछवां/ घिरोर।
ज्योंती नगर पंचायत में स्थित वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। बरनाहल में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ आयोजन एकता का दिया संदेश दिया गया। थानाध्यक्ष अनुरूद्ध प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, एसआई विश्ववेंद्र पौनिया, एसआई प्रेमनाथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, कप्तान सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
बेवर में पुलिस कर्मियों ने लोगों के साथ सड़कों पर दौड़कर राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार, एसएसआई सुखबीर सिंह, नवीगंज चौकी प्रभारी,कस्बा इंचार्ज शैलेश निगम, राजीव मिश्रा, गोलू चौहान आदि मौजूद रहे। करहल में आजाद हिन्द कॉलेज और पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता वीरेश ने लौह पुरुष के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
भोगांव थाना परिसर से क्षेत्राधिकारी ऋषिकांत शुक्ला ने चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय के रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लिया। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को मान सम्मान दिया है। कुरावली में सीओ सच्चिदानंद सिंह ने दौड़ का शुभारंभ किया। दन्नाहार थाना पुलिस ने रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ व पैदल मार्च का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्रपाल सिंह, औंछा में थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने हरी झंड़ी दिखाई। घिरोर में थानाध्यक्ष अनुज चौहान के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ।
कुसमरा में चेयरमैन प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में नगर के देव स्मारक भवन में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। थाना किशनी के स्टाफ ने थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के तत्वाधान में पूरे शमशेरगंज क्षेत्र में यात्रा को निकाली। यात्रा में सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें के नारे लगे। इस दौरा सुग्रीव सिंह, कृपाल सिंह, मनीषा चौधरी आदि मौजूद रहे। बिछवां में थाना अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
फोटो 30 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलातीं एडीएम। स्रोत प्रशासन
फोटो 30 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलातीं एडीएम। स्रोत प्रशासन
फोटो 30 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलातीं एडीएम। स्रोत प्रशासन
फोटो 30 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलातीं एडीएम। स्रोत प्रशासन
फोटो 30 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलातीं एडीएम। स्रोत प्रशासन
फोटो 30 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ दिलातीं एडीएम। स्रोत प्रशासन