फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन निषाद समाज के लिए अपूर्णीय क्षति

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। फाइल फोटो विधायक छोटेलाल वर्मा
विज्ञापन
बटेश्वर। फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा के निधन पर शुक्रवार को तीर्थ धाम बटेश्वर में निषाद समाज के लोगों ने शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस दाैरान बटेश्वर के निषाद समाज से ताल्लुक रखने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के समाजसेवी रामसिंह आजाद ने कहा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन निषाद समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने जीवनभर समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए और उसे संगठित व मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्व. वर्मा ने हमेशा समाज को एक नई दिशा देने और शोषितों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का काम किया। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। इस दाैरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बच्चू सिंह वर्मा, बुद्ध सिंह वर्मा, शंकर सिंह वर्मा, गंगाराम वर्मा, गजेंद्र सिंह वर्मा निषाद, शिवसिंह वर्मा, तेज सिंह वर्मा सहित निषाद समाज के दर्जनों लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें