डिग्री है और ना ही चिकित्सकीय प्रैक्टिस का कोई प्रमाण पत्र लेकिन किसी भी बीमारी का इलाज शर्तिया। तंबू और झोलाछाप यही प्रचारित कर मरीजों से ठगई कर रहे हैं। आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा विभाग ने ऐसे दवाखानों पर कार्रवाई की।
विभाग की टीम शाहगंज स्थित उस्मानी दवाखाना पहुंची। यहां इलाज कर रहे मोहम्मद इस्माइल के पास चिकित्सकीय डिग्री नहीं मिली। दवाखाने का पंजीकरण भी नहीं था। पास ही स्थित अली दवाखाना में दवाएं बेची जा रही थीं। इन पर फर्म का नाम नहीं था और ना ही अन्य मानक। यहां से ताकत बढ़ाने का पाउडर और सीरप का नमूना लिया गया। शाहगंज में ही आनंद क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं था। क्लीनिक संचालक मोहन दास आनंदी के पास डिग्री नहीं मिली। शाहगंज स्थित चाचा मेडिकल स्टोर, ईश्वर मेडिकल स्टोर पर भी आयुर्वेद दवाएं बेची जा रही थीं। इनसे रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। जीआईसी मैदान, तहसील रोड पर तंबू में हिमालय दवाखाना, प्राचीन दवाखाना संचालकों को हिदायत दी गई। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. बीबी यादव ने बताया कि उस्मानी दवाखाना, आनंद क्लीनिक के संचालकों को नोटिस दिया है, कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तंबू में दवाखाना चलाने वालों को बंद करने की हिदायत दी है। ऐसा नहीं करते तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।