फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं 31 दिसंबर तक करानी हैं। इसी क्रम में आगरा कॉलेज में शारीरिक शिक्षा, संगीत एवं गणित विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विषय की प्रायोगिक परीक्षा बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी प्रथम सेमेस्टर और बीए एवं बीएससी पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 27 एवं 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे से महाविद्यालय के पुस्तकालय के सामने स्थित खेल मैदान में की जाएगी। विद्यार्थियों को खेल यूनिफॉर्म में फाइल एवं प्रवेशपत्र सहित उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वहीं, गणित विभाग की प्रायोगिक परीक्षाएं 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से कक्ष संख्या 55, 57 एवं 58 में और 27 दिसंबर को कक्ष संख्या 57 एवं 58 में होंगी। संगीत विभाग की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि में संशोधन भी किया गया है। संगीत विभाग (गायन) की परीक्षा 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से संगीत विभाग, कक्ष संख्या 101 में आयोजित किया जाएगा। इसमें रेगुलर एवं री दोनों प्रकार के विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें