फतेहाबाद क्षेत्र में सड़क लोकार्पण के दौरान शिलापट्ट का अनावरण करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा म
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद के पांच गांव के प्रमुख मार्गों का 3 करोड़ 15 लाख की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि फतेहाबाद ब्लॉक के निबोहरा से शाहवेद जाने वाला गढ़ी जहांन मार्ग, जिसकी लंबाई 700 मीटर है। इसका कायाकल्प लागत 42 लाख से होगा। वहीं, नाथूपुर से पूरा झुमकरान तक 650 मीटर मार्ग की लागत 40 लाख, पत्थर कोर्ट रोड से सलेमपुर धनगर तक 1 किलोमीटर लागत 72 लाख, भदौरा नागर रोड से पुराकोरियन तक 1 किलोमीटर 72 लाख एवं नगला भोगली से जरारी तक जाने वाले 1200 मी लागत 89 लाख की पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि विकसित भारत विकसित गांव की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए गांवों को विकसित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा है कि सड़क बनने से व्यवसायिक गतिविधियों को और पंख लगेंगे। वहीं, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा है कि हर जगह पर गांव में विकास कार्य कराने के लिए जिला पंचायत की ओर से काम किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में मंडलध्यक्ष योगेश चौहान, मयंक जादौन, पप्पू सिंह, मानसिंह, विजेंद्र सिंह, मुन्नालाल त्यागी उपस्थित थे।