कासगंज। होली पर्व पर परिवहन निगम द्वारा तैयार किया गया प्लान पूरी तरह फेल रहा था। लेकिन अब परिवहन निगम की व्यवस्थाएं धीरे धीरे ढर्रे पर आ रही हैं। बृहस्पतिवार को अलीगढ़-दिल्ली के साथ स्थानीय मार्गों पर बसें दौड़ाई गई। एआरएम ने स्वयं व्यवस्थाएं बनाई।
होली पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ दबाव अधिक हो गया था। इससे दिल्ली, अलीगढ़, नोएडा, बरेली सहित अन्य मार्गों पर बसों की कमी हो गई। भीड़ के चलते निगम ने दो खेफ में बसों का संचालन किया था। यात्रियों गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा था। यात्री कई घंटों तक बसों के इंतजार में परेशान रहते थे। लेकिन बृहस्पतिवार को मथुरा मार्ग छोड़कर सभी मार्गों पर निगम की 90 बसों का संचालन किया गया। एआरआएम एवं डिपो इंचार्ज ने स्वयं व्यवस्था संभाली।