फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ देखती रही, घायल  बीटेक छात्र ने दम तोड़ा

Sun, 19 Jun 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त आटो। मौके पर ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया काल सेंटर का कर्मचारी एक घंटे तक इलाज के लिए तड़पता रहा। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जरूर लगी लेकिन सभी संवेदनहीन बने रहे। घायल कर्मी को न तो हास्पिटल लेकर गए और न ही पुलिस को फोन किया। आखिर में तड़प-तड़पकर उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे की है। नरायच (एत्माद्दौला) निवासी अविनाश उर्फ सोनू (18) पुत्र प्रभाकर हलवाई की बगीची स्थित एक काल सेंटर में जॉब करता था। दोपहर में वह रेलवे ट्रैक पार कर जा रहा था। रेलवे लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। जैसे ही सोनू ने एक लाइन को पार किया तभी दूसरी लाइन पर ट्रेन आ गई। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन गिट्टियों में उसका पैर फंस गया। वह ट्रेन की चपेट में आकर दूर जाकर गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर भी कट गया। इस बीच आसपास के लोग जुट गए। परिवारीजनों के मुताबिक, घायल सोनू एक घंटे तक पड़ा रहा। मगर, उसे कोई अस्पताल नहीं ले गया। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे पुलिस आई। तब कहीं उसे एसएन इमरजेंसी ले जाया गया। मगर, डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक रिश्तेदार ने बताया कि सोनू आनंद इंजीनियर कालेज से बीटेक कर रहा था। कालेज की छुट्टियां होने के कारण वह जॉब कर रहा था। 

इमरजेंसी पर मचा कोहराम 
घटना की जानकारी पर एसएन इमरजेंसी आए परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मां और मौसी सुधबुध खो बैठीं। वह डाक्टर से बार बार बेटे के जिंदा होने की बात कहते हुए इलाज की गुहार लगाने लगी। बाद में परिवारीजन शव को निजी अस्पताल ले गए। वहां पर भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया, तब कहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें