फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूरी रात सड़कों पर चलता रहा कांवड़ियों का हुजूम, घाट पर रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ लहरा गंगाघाट पर बनी रही। पूरी रात कांवड़ियों के जत्थे कांवड़ लेकर रवाना होते रहे। रात को कांवड़ियों का ऐसा हुजूम सड़कों पर उतरा की यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को जबरदस्त मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार की रात डाक कांवड़ियों का हुजूम उमड़ा। ये कांवड़िये लहरा गंगाघाट से अपनी बाइकों की टोली के साथ डाक कांवड़ लेकर लगातार निकल रहे थे। लहरा गंगाघाट के अलावा कछला गंगाघाट से बड़ी संख्या में युवाओं ने कांवड़ भरीं। कासगंज-सोरोंजी मार्ग पर जाम के हालात बन गए। तीर्थनगरी के वराह तिराहे पर जबरदस्त भीड़ नजर आई, जिससे जाम के हालात बन गए। पुलिस कांवड़ियों के जत्थे निकलवाने में जुटी नजर आई। सोमवार सुबह 10 बजे तक डाक कांवड़ियों के जत्थे बड़ी बड़ी टोलियों के साथ निकल रहे थे।

पालिकाध्यक्ष ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा
सोरोंजी। वराह घाट एवं सोमेश्वर घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कावड़यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने कावड़ यात्रियों से बातचीत कर उनका हाल जाना और उनकी सुखद यात्रा की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें