करहल/घिरोर/औंछा। अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई आगजनी की घटनाओं में कई किसानों की खेत में रखी फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से किसानों ने आग बुझाई। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को सौंपी है।
करहल थाना क्षेत्र में बुझिया नहर पुल के पास शनिवार की दोपहर झाड़ियों में आग लग गई। तेज धूप और हवा ने आग की तीव्रता और बढ़ा दी। देखते ही देखते आग किसान रंजीत के खेत तक पहुंच गई। जब तक वह कुछ समझ पाता आग ने करीब 25 बोझ गेहूं को जला दिया। आग की चपेट में आकर गांव निवासी किसान ब्रजेश कुमार व दीवान खां बटाईदार के खेतों में रखे गेहूं के बोझ भी जल गए। इस बीच वहां पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। घिरोर क्षेत्र भदौरिया पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में आग लग गई।
आग ने कुछ ही देर में किसान जयप्रकाश, राकेश कुमार, रामसेवक के तीन बीघा खेत में खड़ी गेंहू की तैयार फसल जल गई। दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू किया। औंछा क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के पीछे शनिवार की दोपहर विद्युत लाइन में हुए फाल्ट के बाद झाड़ियों में आग लग गई। इससे किसान विनोद कठेरिया, अनीस कुमार, छोटे सिंह के खेतों तक पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक किसानों की करीब सात बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल चुकी थी।