फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अप्रैल को आएंगे प्रेक्षक, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए चुनाव आयोग ने वरिष्ठ आईएसएस अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी को मैनपुरी का प्रेक्षक बनाया है। वे 16 अप्रैल को मैनपुरी पहुंच जाएंगे। यहां रहकर वे प्रशासन की ओर से की गई चुनावी तैयारियों का निरीक्षण कर चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष सचिव पर्यावरण विभाग डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी को मैनपुरी का प्रेक्षक नामित किया है। वे 16 अप्रैल को शाम तक मैनपुरी पहुंच जाएंगे। इसके बाद 17 अप्रैल से जिले में की गई चुनावी तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। मतदान बूथ और केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही वे सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों को भी परखेंगे।
इसके अलावा स्ट्रांग रूम और मगतणना स्थल पर की गई तैयारियों का भी निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट सीधे चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। प्रेक्षक नामित होने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जल्द से जल्द प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। प्रेक्षक के आने से पहले-पहले प्रशासन सभी तैयारियां पूर्ण कर लेना चाहता है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों को सही कराना प्राथमिकता
जिला प्रशासन की प्राथमिकता नामांकन प्रक्रिया के बाद मतदान केंद्रों को सही कराना है। इसके लिए सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। वे निरीक्षण के दौरान मिल रही मतदान केंद्रों की रिपोर्ट संबंधित उप जिलाधिकारी को दे रहे हैं। उप जिलाधिकारी के स्तर से सभी कमियां दूर कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें