फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोशाला में 24 घंटे रहेगी सीसीटीवी की नजर, लगाए जा रहे इन्वर्टर

Sat, 19 Sep 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पशुपालन विभाग को हर पल गोवंश पर निगरानी रखनी होगी। बिजली कटौती की स्थिति में सीसीटीवी को चालू रखने के लिए पंचायतों को सौर ऊर्जा और इन्वर्टर आदि की व्यवस्था के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 64 गोशालाएं संचालित हैं। उनमें 28 हजार से अधिक गोवंश हैं। सभी गोशालाओं में सीसीटीवी लगाकर निगरानी जिला मुख्यालय से की जाती है। बिजली कटौती पर सीसीटीवी बंद हो जाते हैं। इन गोशालाओं में 12 में बिजली कटौती की समस्या अधिक है। पिछले दिनों कई गोशालाओं में जलभराव, तार की बाड़ तोड़कर गोवंश के भागने व गोवंश को समय से हरा चारा न देने की शिकायतें आईं थीं। इनमें ग्राम विकास अधिकारी और बीडीओ पर कार्रवाई की गई।
ऐसे में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी गोशालाओं में 24 घंटे सीसीटीवी चलाने के निर्देश दिए। बिजली की समस्या वाली गोशाला में इन्वर्टर की उपलब्धता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




सभी गोशालाओं में इन्वर्टर की व्यवस्था की जा रही है। जिससे कि गोवंश की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी एक क्षण भी बंद न हो सके। गोशालाओं में गोवंश की स्थित को मुख्यालय देखा जा सके। - डॉ. डीके पांडेय, सीवीओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें