समझौते के बाद दंपती को विदा किया गया
मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में बुधवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 14 विवादों की सुनवाई करके एक दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया।
बरनाहल की रहने वाली रमाकांती का अपने पति श्याम बिहारी से भरण पोषण का मुकदमा अपर प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय में चल रहा था। अपर प्रधान न्यायाधीश ने भी फाइल को समझौता कराने के लिए मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएटर चंद्रभान सिंह यादव ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनके बीच समझौता करा दिया। दंपती को मीडिएशन सेंटर से ही विदा कर दिया गया। उनको समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी गई। संवाद