फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे छोटी ‘सुकन्या’ बनी ‘बेबी अंकिता’

Thu, 30 Apr 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के भविष्य के लिए नरायच के श्रवण कुमार ने इतिहास ही रच दिया। बुधवार दोपहर 2:15 बजे जन्मी बेटी अंकिता के नाम महज दस मिनट के अंदर ही सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा दिया। अंकिता देश में सबसे छोटी सुकन्या है, जिसका खाता जन्म के महज चंद मिनटों बाद ही खोल दिया गया। इससे पहले एक दिन की बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को जिला महिला अस्पताल में डाक विभाग ने कैंप लगाया था। इस कैंप के दौरान ही नरायच निवासी श्रवण कुमार ने बेटी का जन्म होने पर तुरंत खाता खुलवा लिया। अपनी जिम्मेदारी पहचानते हुए श्रवण ने कहा कि वह नियमित बचत करेंगे और बेटी का कॅरियर नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे।

9.2 फीसदी ब्याज
कैंप में निदेशक डाक सेवा विनोद कुमार ने बताया कि योजना में 9.2 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। एक हजार रुपये हर माह 14 साल तक जमा करने पर 6.50 लाख रुपये 21 साल के बाद मिलेंगे। योजना में कन्या शिशु के 18 साल पूरे होने पर उच्च शिक्षा के लिए अच्छी रकम मिल पाएगी। कैंप में बी आर्य, डा. वीना सक्सेना, आशीष माथुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें