फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संस्कृति व संस्कार से ही आगे बढ़ता है देश

विज्ञापन
सती मंदिर पर विराट हिंदू सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे के सती मंदिर परिसर में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्य वक्ता रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने कहा कि संस्कृति व संस्कार से ही देश आगे बढ़ता है। जिस देश की संस्कृति और संस्कार मिट जाते हैं, वह देश भी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सम्मेलन में उन्होंने सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक हेमलता शास्त्री ने राष्ट्र के लिए जीना और मरने का संकल्प दिलाया। कहा कि संस्कार घटने के कारण ही आज देश में वृद्धाश्रम खोले जा रहे हैं हम अपने माता-पिता की सेवा करना भूल गए। गाय गोशाला में भेजी जा रही हैं, जिससे हमारा पतन हो रहा है। अध्यक्षता कर रहे हैं लोकेशानंद महाराज अवधूत ने कहा है हमें आपसी मतभेद बुलाकर जाति, पंथ से ऊपर उठकर एक होना होगा। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक रोहित कुमार, जिला प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ,देवेंद्र त्यागी, संतोष खिरवार ,राजीव कुमार विजय लवानिया ,नरेश धाकरे, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें