फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटियों की शादी का खर्च होगा कम, खेरागढ़ को मिला बरात घर

Fri, 13 Nov 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 1 खेरागढ़ ,फोटो आयोजक द्वारा उपलब्धसांसद राजकुमार चाहर एवं चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू नवनि
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बे में बहन-बेटियों के विवाह समारोहों के लिए बृहस्पतिवार को बरात घर का लोकार्पण सांसद राजकुमार चाहर ने किया। राजस्थानी शैली में निर्मित यह तीन मंजिला भवन से आयोजन के खर्च से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि विकास का वास्तविक लाभ आम परिवारों को मिलना चाहिए। उन्होंने इस बरात घर को क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी बताया। इससे पहले चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने हवन पूजन किया। चेयरमैन ने बताया कि बरात घर में पांच कमरे और दो बड़े कक्ष हैं। इसमें आधुनिक रसोईघर और कार्यालय की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां एक साथ 800 से अधिक लोगों के आयोजन की व्यवस्था है। नगर पंचायत ने इस भवन को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को समर्पित किया है।
बताया कि इस बरात घर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुविधा देना है। मध्यमवर्गीय परिवारों को भी बेटी की शादी में सुविधाओं की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया और सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें