फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानपुर की रनियां नगर पंचायत को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम और कानपुर देहात की रनियां नगर पंचायत के बीच करार हुआ है। इसके तहत निगम के अधिकारी स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजी) के तहत दोनों नगरीय निकायों के बीच शनिवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो गए। आगरा नगर निगम के अलावा लखनऊ नगर निगम को उन्नाव की रसूलाबाद नगर पंचायत और नोएडा निगम को कानपुर की बिठूर नगर पंचायत का मेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

एसएसजी योजना का शुभारंभ केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम से किया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। यूपी के नगर विकास मंत्री एसके शर्मा लखनऊ से और विभिन्न निगमों के अधिकारी व महापौर वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसी दौरान आगरा में स्मार्ट सिटी सभागार में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और नगर पंचायत रानियां की अध्यक्ष बिटान दिवाकर ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। नगर आयुक्त ने बताया कि सौ दिन तक चलने वाली इस योजना के तहत नियुक्त नोडल अधिकारी दौरा कर व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए काम करेंगे। नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें