धुआं उठते देख चालक ने गाड़ी को रोक दिया। कुछ ही देर में गाड़ी लपटों में घिर गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लपटों पर काबू पाया।
आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल रेल ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करके लौट रही स्वच्छता कॉरपोरेशन की गाड़ी में आग लग गई। केबिन में धुआं उठने पर चालक ने गाड़ी को किनारे किया। लेकिन कुछ ही देर में गाड़ी लपटों में घिर गई। इस दौरान वाहनों का आवागमन बंद हो गया। जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर-11 के अमर सिंह ने बताया कि वह नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी चलाते हैं। मंगलवार दोपहर तकरीबन तीन बजे गाड़ी में कूड़ा लेकर जा रहे थे।
ओवरब्रिज पर पर चढ़ाई के दौरान गाड़ी के केबिन में वायरिंग से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में कूड़े में आग लग गई। आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के 15 मिनट बाद में ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
20 मिनट में आग पर काबू पाया। इस संबंध में स्वच्छता कॉरपोरेशन के अफसरों ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी कारणों से आग लगी थी। अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।