आगरा। कई इंटरनेशनल जूनियर हॉकी खिलाड़ी एकलव्य स्टेडियम में अपना हुनर दिखाने आएंगे। बाबा जोरावर सिंह, फतेह सिंह अंडर-19 हॉकी टूर्नामेंट इस बार बड़े स्तर पर होने जा रहा है। 21 से 25 दिसंबर तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
आयोजन समिति से जुड़े राजीव सोई और अमिताभ गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से कुल 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इन टीमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके और इंटरनेशनल जूनियर हॉकी में पहचान बना चुके खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे। उनके ठहरने, परिवहन और ग्राउंड सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
राजीव सोई ने कहा कि उद्देश्य सिर्फ एक टूर्नामेंट कराना नहीं है बल्कि आगरा के युवाओं को इंटरनेशनल स्तर की हॉकी करीब से दिखाना और उन्हें प्रेरित करना है। अमिताभ गौतम ने बताया कि इस आयोजन से शहर में हॉकी के प्रति नए सिरे से उत्साह पैदा होगा। शहर के युवा खिलाड़ी काफी कुछ सीख भी सकेंगे।