फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Wed, 04 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
7 मार्च 2025 को एडीजे-1 ने हत्या के आरोप में सुनाई थी सजा, आरोपी ने सजा के विरुद्ध हाईकोर्ट में की थी अपील
विज्ञापन

आगरा। चाकू मारकर युवक की हत्या के आरोप में थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला धनी निवासी संजू बहादुर को दोषी पाते हुए एडीजे-1 ने उम्रकैद की सजा सुना दी। दोषी ने आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नगला धनी निवासी बिजेंद्र सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनके पुत्र हरीश की आरोपी संजू बहादुर ने 1 जून 2010 को चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संजू बहादुर सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। एक आरोपी के नाबालिग होने पर उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड को भेजी गई थी। एक आरोपी के अदालत में हाजिर नहीं होने पर उसे फरार घोषित कर दिया गया। दो आरोपियों की पत्रावली अलग कर दी गई। मुकदमे के विचारण के बाद एडीजे 1 ने 7 मार्च 25 को आरोपी संजू बहादुर को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा के साथ 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें