फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की साजिश दन्नाहार पुलिस ने की नाकाम

विज्ञापन
आरोपी बिट्टू उर्फ अतुल भदौरिया - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। फिरोजाबाद और मथुरा में होने वाले चुनाव में गड़बड़ी की साजिश दन्नाहार पुलिस ने नाकाम कर दी। रविवार की देर शाम पुलिस ने एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक अवैध राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा लाखों की नकदी भी मिली। सोमवार को एएसपी और सीओ ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व लालपुर सथिनी में प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर फायरिंग व पथराव के मामले में हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी सिंह व साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस बीच सीओ सिटी अभय नारायण राय और प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर के करहल रोड स्थित भूपेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में अवैध असलहा व कारतूस की बिक्री का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही थी। रविवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि फिरोजाबाद और मथुरा में होने वाले पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य के चलते अवैध असलहा व कारतूसों की बिक्री होनी है। पुख्ता सूचना पर देर रात पुलिस ने इंटर कॉलेज में दबिश देकर प्रधानाचार्य राजीव सिंह चौहान निवासी हरचंदपुर, बिट्टू उर्फ अतुल भदौरिया निवासी हमीर खेड़ा पखना जनपद फर्रुखाबाद हाल निवासी हरचंदपुर और मुकेश उर्फ भोला निवासी हरचंदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को कार्रवाई के संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक फैक्ट्रीमेड राइफल, 315 बोर के 24 कारतूस, एक पिस्टल, 32 बोर के 32 कारतूस, 22 बोर के 95 कारतूस और 32 कारतूस के खोखा बरामद हुए हैं। दो लाख 81500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। सीओ सिटी ने बताया कि पूरे मामले में प्रबंधक की संलिप्तता है, इसके अलावा प्रबंधन के कौन लोग इस धंधे में शामिल है। इसकी जांच की जा रही है, जो भी दोषी सामने आएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

आरोपी राजीव चौहान प्रधानाचार्य- फोटो : MAINPURI

मुकेश उर्फ भोला अंगरक्षक- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें