फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने शहर में डीबी सील कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने, बिजली चोरी रोकने के लिए सोमवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। शहर में अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने खुले डीबी (डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स) बंद कराएं। बिजली चोरी रोकने की कर्मचारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन

सोमवार को अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र के मैनपुरी शहर में अभियान चलाया। कई स्थानों पर खुले मिले डीबी (डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स) को बंद कराकर सील कराया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कोरोना काल में उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति मिलती रहे। इसके लिए बिजली चोरी रोकी जाए। लाइनों में कोई कटिया न डाले, लाइनों को कट करके क्षतिग्रस्त न करें। इसका निरीक्षण लाइनमैन और जेई करते रहें।
एसडीओ किशनी सत्यनारायण सिंह ने उपकेंद्र कुसमरा का निरीक्षण किया। आपूर्ति रजिस्टर और स्विच यार्ड चेक किया। बकाएदार उपभोक्ताओं को कॉल करके बकाया बिजली बिल जमा कराने को कहा। एसडीओ करहल रजत शुक्ला ने कुर्रा, बुझिया, तखरऊ सब स्टेशन का निरीक्षण किया। आपूर्ति रजिस्टर को चेक करके स्टाफ को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति देने, प्रतिदिन पावर ट्रांसफार्मर में तीन चार बार पानी डालने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें