फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी पेशी पर आए बंदी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को दीवानी में पेशी पर आए बंदी की हवालात में तबियत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी को घबराहट की समस्या हुई थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद इटावा निवासी अवतार सिंह को करीब तीन माह पूर्व चोरी के मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। तभी से वह मैनपुरी जेल में निरुद्ध चल रहा है। मंगलवार की सुबह वह दीवानी न्यायालय में पेशी के लिए आया था। दीवानी हवालात में अचानक उसकी तबियत खराब हो गई, बंदी की हालत बिगड़ता देख सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बताया कि घबराहट की समस्या हुई थी। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद आराम करने की सलाह दी गई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच बंदी को वापस जेल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें