फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपार आईडी बनाने में जिले की स्थिति खराब, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री ) बनाने का कार्य पूरा करने में जिले के कॉलेज संचालक रुचि नहीं ले रहे हैं। सबसे अधिक लापरवाही सीबीएसई और स्ववित्त पोषित स्कूलों से नजर आ रही है। जिले में बेसिक शिक्षा स्तर पर 90 प्रतिशत और उच्च शिक्षा स्तर पर 87 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को अभी तक अपार आईडी नहीं बनाई गई हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन हुई समीक्षा के बाद महानिदेशक स्कूली शिक्षा की नाराजगी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। जिले में 33 विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संचालित हो रहे हैं अभी तक एक भी विद्यालय ने अपार आईडी जनरेट का कार्य पूरा नहीं किया है। यही हाल स्ववित्त पोषित माध्यमिक स्कूलों का भी है।
जिले में संचालित 385 स्ववित्त पोषित स्कूलों में से एक ने भी अभी तक छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट करने का कार्य पूरा नहीं किया है। 23 राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों ने काम शुरू तो कर दिया है लेकिन अभी तक यहां भी शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी जनरेट नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें