फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रास्ता भटक कर घिरोर पहुंचा बालक, परिजन के सुपुर्द किया

Fri, 27 Sep 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। किसी बात को लेकर परिजन से नाराज होकर घर से निकला शिकोहाबाद निवासी एक बालक रास्ता भटक कर घिरोर पहुंच गया। पुलिस ने परिजन की तलाश शुरू की और घरवालों को खोज निकाला। साथ ही बालक को उसके ताऊ को सुपुदर्गी में दिया गया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि रतवा गांव के पास 10-12 वर्षीय एक किशोर इधर-उधर घूम रहा है। वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। सूचना पर पुलिस बालक को थाने लाई। बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था। पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से बच्चे के परिजन की तलाश शुरू की।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव डिवाइची थाना शिकोहाबाद निवासी सुरजीत थाना घिरोर पहुंंचे और बताया कि बच्चा उनका भतीजा है। बच्चे का नाम प्रांशू यादव है और वह उसके ताऊ हैं। मामा शैलेश भी उनके साथ आए थे। बच्चे के चेहरे पर भी ताऊ और मामा को सामने देख मुस्कान तैर गई। पता चला कि बालक रास्ता भटक कर घिरोर क्षेत्र में आ गया था। पुलिस ने बालक को ताऊ की सुपुदर्गी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें