फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन खरीदने में दिया चेक हुआ बाउंस, अदालत में तलब

Thu, 08 Jan 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जमीन खरीदने में दिया गया 45 लाख रुपये का चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-5 पंकज कुमार ने आरोपी कमलकांत शर्मा को मुकदमे के विचारण के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

नगला हवेली गढ़ी भदौरिया, जगदीशपुरा निवासी जितेंद्र कुमार सागर ने वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि विपक्षी गढ़ी भदौरिया निवासी कमलकांत शर्मा ने 8 जून 2023 को उनसे भूमि का सौदा 60 लाख रुपये में किया था। 9 जून 2023 को तहसील सदर में बैनामा के दौरान कमलकांत ने 15 लाख रुपये नकद और 45 लाख रुपये का चेक दिया। चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें