फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन माह में ही उखड़ने लगी सीसी सड़क

Wed, 16 Apr 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज तहसील वाली गली की नवनिर्मित सड़क की उखड़ी गिटि‌टयां।
विज्ञापन
कासगंज। शहर की तहसील वाली गली में नगर पालिका द्वारा करवाए गए निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने की पोल खुली है। पालिका द्वारा तीन माह पूर्व बनवाई गई 100 मीटर सड़क की गिट्टियां जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। शहर के वार्ड नंबर 10 तहसील वाली में पालिका द्वारा छह माह पूर्व 100 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। नवनिर्मित यह सड़क तीन माह में ही जर्जर होने के कगार पर पहुंच गई है। सड़क की गिट्टियां और बजरी उखड़कर बिखरने लगी है। लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण में कार्यदायी संस्था ने लापरवाही बरती है। स्थानीय निवासी जहीर, अशरार सैफी, मुबीन, फैजान ने बताया कि सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। इसके कारण ही 3 माह में सड़क गिट्टियां उखड़ने लगी है। स्थानीय निवासी रहीस, जीशान, डब्बू, नदीमम ने अधिशासी अधिकारी से निर्माण की जांच कराए जाने और सड़क को पुन: सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन :
सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने के मामले में लोगों द्वारा शिकायत की गई है। मौके पर पालिका की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। - पूजा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें