फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत

Sun, 09 Feb 2025 09:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की थार गाड़ी कानपुर के फतेहपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। थार कार में सवार थार के मैनपुरी निवासी चालक व अमांपुर कस्बे के एक युवक की मौत हो गई। थार सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए। दुर्घटना में मौत की सूचना से परिवार में चीत्कार मच गया है।
विज्ञापन


अमांपुर निवासी अमन गुप्ता अपने दो दोस्तों अनमोल गुप्ता व काव्य गुप्ता के साथ अपने फूफा मनोज गुप्ता निवासी बैंक कॉलोनी मैनपुरी के परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे। कुंभ स्नान के बाद रविवार की सुबह सभी लोग वापस आ रहे थे। सुबह करीब 6 बजे फतेहपुर हाईवे पर सरिया का ट्रक खड़ा हुआ था। इस ट्रक में थार गाड़ी अचानक पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में थार का चालक विक्रम यादव उर्फ राहुल यादव निवासी शिव नगर मैनपुरी व अमन गुप्ता निवासी अमांपुर की मौके पर ही मौत हो गई। थार कार में सवार अमन के दोस्त काव्य गुप्ता, अनमोल गुप्ता व उनके फूफा का बेटा चिराग गुप्ता घायल हो गए। बताया गया कि थार गाड़ी के अलावा परिवार के अन्य लोग दूसरी कार से पीछे से आ रहे थे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त थार कार को देखा तो परिवार के अन्य लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की एफआईआर फतेहपुर कोतवली में मनोज गुप्ता के द्वारा दर्ज कराई गई है। दुर्घटना की सूचना के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें