फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूटर सवार व्यापारी पर कड़ाही के पलटे से हमला, CCTV में कैद वारदात; 14 दिन बाद भी FIR नहीं!

Thu, 12 Feb 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में एक व्यापारी पर हमला किया गया। पीड़ित शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में ं14 दिन बाद भी एफआईआर नहीं हुई है। 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एकता की मारुति सिटी काॅलोनी में कड़ाही के पलटे से एक युवक ने स्कूटर से जा रहे व्यापारी पर हमला कर दिया। उन्हें सड़क पर गिराने के बाद उसी पलटे से लहूलुहान कर दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के 14 दिन बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


आरुषि विहार, वाधवा रेजिडेंसी निवासी रजत शर्मा चिप्स कंपनी की एजेंसी चलाते हैं। परिजन ने बताया कि रजत 27 जनवरी की रात 10:30 बजे स्कूटर से घर लौट रहे थे। मारुति सिटी काॅलोनी में पहुंचने पर रास्ते में खड़े एक युवक ने पलटे से उन पर प्रहार कर दिया। वह स्कूटर से गिर गए। हमलावर ने उन पर कई प्रहार किए। तभी उसका एक और साथी आ गया। दोनों ने लहूलुहान कर दिया। युवकों के भागने के बाद वह किसी तरह घर पहुंचे।

परिजन उन्हें दिल्ली एम्स लेकर गए। उनके दो ऑपरेशन भी हो चुके हैं। मगर हालत में सुधार नहीं हुआ है। व्यापारी के पिता 28 जनवरी को थाना एकता पहुंचे। थाना प्रभारी ने पहले इलाज कराने की कहकर घर भेज दिया। कई चक्कर लगाने पर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। जबकि घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन



एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि मामले में पहले अज्ञात आरोपी के बारे में बताया गया था। घटना की जानकारी पर पुलिस गई थी। सीसीटीवी में फुटेज मिल गया। इसमें आरोपी को पहचान लिया। इस पर तहरीर नाम सहित देने के लिए कहा गया था। तब से कोई थाने नहीं आया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें