फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार को मिली राहत

विज्ञापन
चांदी
विज्ञापन
आगरा। सोना और चांदी के भाव गिरने से सराफा बाजार ने राहत की सांस ली। कुछ ऑर्डर भी बुक हुए हैं। भाव स्थिर होने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में चांदी का 1.40 लाख रुपये प्रति किलो तक भाव कम हुआ है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर 4.15 लाख रुपये तक भाव छूकर चांदी रविवार को 2.65 लाख रुपये प्रति किलो आ गई। वहीं, सोना भी 1.90 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। यह 1.48 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक रहा। चौबे जी का फाटक, किनारी बाजार, रावतपाड़ा व अन्य सराफा बाजार में कारोबारियों ने राहत की सांस ली। पायल निर्माता तरुन अग्रवाल का कहना है कि भाव स्थिर रहेंगे तो कारोबार के लिए यह उपयुक्त समय है। दो दिन में कीमतों में आई गिरावट से बाजार में ऑर्डर आए हैं। आगरा सराफा मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल का कहना है कि आगामी दिनों में चांदी व सोने का भाव और टूट सकता है।
विज्ञापन


सहालग के लिए बड़ी राहत
- सराफा बाजार में इन दिनों सहालग के लिए खरीदारी चल रही है। चांदी के भाव से मध्यम वर्गीय परिवार प्रभावित हो रहे थे। सराफा कारोबारी देवेंद्र गोयल ने बताया कि भाव में कमी आने से सहालग के लिए बड़ी राहत है। चांदी और सोना के आभूषण खरीदने के लिए ग्राहक निकलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें