फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात हेक्टेयर में 5800 पौधे नष्ट कर दबंगों ने बोया गेहूं

Mon, 09 Dec 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नरदोली में दबंगों ने सात हेक्टेयर भूमि में वन विभाग की भूमि पर विभाग द्वारा लगाए गए करीब 5800 पौधे नष्ट कर दिए। इसके बाद जमीन पर गेहूं बो दिए। जानकारी होने पर जब वन दरोगा ने विरोध जताया तो दबंगों ने अभद्रता की। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वादी अखंडप्रताप सिंह वन दरोगा की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, गांव नरदोली में वन विभाग द्वारा गंगा किनारे पौधरोपण किया था। दो दिसंबर को एसडीएम पटियाली और सीओ पटियाली के साथ वन क्षेत्राधिकारी द्वारा इसका निरीक्षण भी किया गया था। आरोप है कि उसी रात में चंद्रभान, प्रमाेद, क्षत्रपाल, रामपाल व गुद्दाम निवासीगण नरदोली पुख्ता ने पांच हेक्टेयर भूमि में लगे करीब 4000 पौधे नष्ट कर दिए और इस जमीन पर गेहूं की बो दिए।
इसी तरह पास की जमीन पर श्यामू ठेकेदार निवासी नरदोली पुख्ता ने दो हेक्टेयर जमीन पर 1800 पौधे जोतकर नष्ट कर दिए और इस जमीन पर गेहूं बो दिए। अखंड प्रताप सिंह का आरोप है कि जब उसने उक्त लोगों से कागजात दिखाने और जोतने का कारण पूछा तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। साथ ही इसी तरह जमीन को जोतने की धमकी भी दी। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी पटियाली राजकुमार पांडेय ने बताया कि वन दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें