फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड कटवाने का आरोप लगा कर दबंगों ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मल्हापुर में एक युवक को गांव के ही रसूखदारों ने लात घूंसों से पीटा और जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर पैर रख कर खड़ा हो गया। काफी प्रयासों के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। गंभीर हालत में परिजन उसको लेकर अस्पताल आए।
विज्ञापन

मल्हापुर निवासी ईशांत (20) पुत्र प्रेमवीर सिंह को गांव के ही कुछ युवकों ने राशन कार्ड कटवाने का आरोप लगाते हुए रविवार रात मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि राशन डीलर ब्रजमोहन के यहां उसके पिता मजदूरी करते हैं। किन्हीं वजह से गांव के सोनू, मोनू और नवले के राशन कार्ड से यूनिट कट गए। सोनू और नवले ने ईशांत से कहा कि तेरे पिता ने उनके राशन कार्ड कटवा दिए हैं। जब युवक ने उनका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और जमीन पर डाल कर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से युवक की गर्दन पर एक युवक पैर रख कर खड़ा हो गया। आवाज सुनकर परिजन आए तब कहीं जाकर उसे बचाया। परिजन रात में ही थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने रात में कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार सुबह दोवारा थाना गए। तब जाकर पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी देकर उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।
वहीं दूसरी तरफ जमीन के विवाद को लेकर धीरज, लालू और मोहित ने धनदेवी (55) पत्नी रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला खेड़ा के हाथ में बेलचा मार दिया, जिससे महिला की बांह में गंभीर चोट आई है। पीड़ित महिला को परिजन लेकर थाना आए, पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें