फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दबंगों ने युवक को पीटा, तमंचा दिखाकर दी धमकी

Sun, 12 May 2024 07:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने युवक को पीटा, तमंचा दिखाकर दी धमकी
विज्ञापन

टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। साथ ही तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव नगला आम निवासी जितेंद्र सिंह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे कुछ युवकों ने रोक लिया तथा उसे गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। जितेंद्र सिंह ने गांव के ही पुष्पेंद्र,भानु प्रताप सिंह, अभिषेक, सौरभ और अतुल निवासी चुल्हावली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें