फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 12 महीने में पूरा होगा पुल, दिसंबर में दौड़ने लगेगी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन ने यमुना पर पुल बनाने का कार्य तेज कर दिया है। दिसंबर तक ये पूरा हो जाएगा और मेट्रो ट्रेन संचालित होने लगेगी। दिसंबर तक पहला कॉरिडोर भी पूरा हो जाएगा और ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक जून में मेट्रो चलने लगेगी। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक दिसंबर में पूरा हो जाएगा।
यमुना पर पुल बनाने का कार्य चल रहा है। पिलर बनाने के लिए पाइलिंग की जा रही है। दिसंबर तक ये बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। पुल बनाने के लिए मशीनें भी बढ़ा दी हैं। पहले कॉरिडोर की बात करें तो ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो दिसंबर तक चलने लगेगी। इसमें अप्रैल से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो शुरू हो जाएगी। इसके लिए ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें