फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जूडो में दूसरे दिन सहारनपुर मंडल का रहा दबदबा

Tue, 06 Jan 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन की ओर से प्रदेशीय समन्वय सीनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही है। इसमें सोमवार को सहारनपुर मंडल का दबदबा रहा, यहां के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 15 मंडल, एक स्पोर्ट्स काॅलेज की टीम में कुल 200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुभारंभ फर्म सोसाइटी चिटफंड के डिप्टी रजिस्ट्रार विपुल सिंह और डीजीसी राजस्व अशोक चौबे ने किया। संचालन अलीगढ़ के क्रीड़ाधिकारी राम मिलन ने किया। निर्णायकों में राजेंद्र शर्मा, संजय गिरी, अश्वनी गुर्जर, राजेश, कमलेश कुमार, शादाब आलम, निशांत सिंह, पिंटू सैनी, एकांश गुप्ता, अमन झा, अरनव गुप्ता, मधु, संध्या रस्तोगी, संजू, सूरज, सुभाष आदि शामिल रहे। इस दौरान सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव, हरदीप सिंह, जिला जूडो संघ के सचिव टीडी भास्कर, डीके सिंह, रूपकृष्ण बघेल की भी मौजूदगी रही।
प्रतियोगिता के परिणाम
बालिका वर्ग में 52 किग्रा भार वर्ग में सहारनपुर की दक्षी ने स्वर्ण, मुरादाबाद की राधिका ने रजत व अलीगढ़ मंडल की सोनाली और मुरादाबाद की शिवानी ने कांस्य पदक जीते। 57 किग्रा में सहारनपुर की अंशी ने स्वर्ण, प्रयागराज की रश्मि ने रजत व साक्षी, आगरा की कनिष्का ने कांस्य जीता। 63 किग्रा में मुरादाबाद की डॉली ने स्वर्ण, गोरखपुर की प्रिया ने रजत व प्रयागराज की रोशनी व वाराणसी की खुशी ने कांस्य जीता।
विज्ञापन

इसी तरह 70 किग्रा भार वर्ग में मुरादाबाद की चंचल ने स्वर्ण, बरेली की दीक्षा ने रजत व आगरा की साक्षी, वृंदा ने कांस्य पदक जीते। 78 किग्रा में लखनऊ की माही ने स्वर्ण, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की खुशी ने रजत व अलीगढ़ की महक व प्राची ने कांस्य पदक जीते।
बालक वर्ग में 55 किग्रा में सहारनपुर के हार्दिक ने स्वर्ण, मेरठ के पवन ने रजत व मुरादाबाद के निश्चल राय व प्रयागराज के प्रदीप ने कांस्य पदक जीता। 60 किग्रा में वाराणसी के विशाल ने स्वर्ण, अयोध्या के फैजान ने रजत व सहारनपुर के पारस व बरेली के देशकांत ने कांस्य पदक जीते। 66 किग्रा में सहारनपुर के आर्यन ने स्वर्ण, मुरादाबाद के सूरज ने रजत व लखनऊ के अभिषेक व प्रयागराज के अजीत ने कांस्य पदक जीते।
73 किग्रा में वाराणसी के दीपक ने स्वर्ण, सहारनपुर के रोहिल ने रजत व अयोध्या के सौरभ व मेरठ के अवनीश ने कांस्य पदक जीते। 81 किग्रा में मेरठ के अक्षत ने स्वर्ण, लखनऊ के आदित्य ने रजत व मुरादाबाद के अंशुमन व प्रयागराज के अर्श मलिक ने कांस्य पदक जीते। 90 किग्रा में मुरादाबाद के वंश ने स्वर्ण, गोरखपुर के धवल ने रजत व मेरठ के पर्व गौतम व आगरा के अंकित ने कांस्य पदक जीते। 100 किग्रा में लखनऊ के अभिषेक ने स्वर्ण, वाराणसी के ओम प्रकाश ने रजत व लखनऊ के रुद्र व बरेली के अंकित ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें