फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी जैसा हादसा होते-होते बचा, आगरा में निर्माणाधीन पुल के पिलर गिरे, मची भगदड़

Tue, 30 Oct 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रामबाग चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के तीन पिलर गिरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में वाराणसी जैसा हादसा होते-होते बचा। यहां पर भी निर्माणाधीन पुल के कई पिलर गिर गए। गनीमत यह थी कि ये टूटकर पुल के निचले हिस्से पर रुक गए। जमीन पर गिरते तो कई की जान से हाथ धोना पड़ता। इस घटना के बाद भी जिम्मेदार प्रशासन सजग नहीं हुआ। घटना के दौरान पुल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और मजदूर काम करके लंच पर थे।

विज्ञापन


मंगलवार को भी रोज की तरह रामबाग चौराहे के पास यमुना नदी के ऊपर निर्माणाधीन पुल पर काम चल रहा था। दोपहर को 1 से 2 के बीच लंच था। कर्मचारी और मजदूर लंच कर रहे थे। इसी बीच पुल के निर्माणाधीन तीन पिलर भरभरा के गिर गए। अचानक पिलर गिरने से आसपास मौजूद कर्मियों और
मजदूरों में भगदड़ मच गई। हालांकि घटना स्थल से दूर होने पर कोई हताहत नहीं हुए।

इस घटना के बाद आनन-फानन में अधिकारी पहुंचे। मौके का जायजा लिया। एक ओर की सड़क को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इससे लंबा जाम लग गया। पुल की जांच के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया। लेकिन वाटर वर्क्स से लेकर रामबाग चौराहे तक जाम की स्थित कई घंटों तक बनी रही। 
विज्ञापन


रामबाग चौराहे पर दोनों पुल के बीच नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के नीचे यमुना का खाली तट है, लेकिन कई लोग यमुना किनारे आते-जाते हैं। वहीं पुल निर्माण में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। ये दिन-रात पुल के नीचे और आसपास रहते हैं। पुल के नीचे अस्थायी घर भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के दौरान पिलर नीचे नहीं गिरा। इससे नीचे कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं लंच के दौरान ये घटना हुई, जिससे मजदूर भी वहां नहीं थे। एनएचएआई के
अधिकारी ज्वाइंट एजीएम लक्ष्मी नारायण रेड्डी ने बताया कि बेयरिंग सही करने का काम चल रहा था, जिसके तुरंत बाद लंच हो गया और सारे कर्मचारी लंच
को चले गए थे। उसी बीच 3 पिलर किसी तरह से गिर गए। उन्होंने बताया कि पुल बनाने का काम प्राइवेट कंपनी ओरिएंटल कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें