फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस सुरक्षा घेरे में हुई दुल्हन की विदाई

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।रामपुर गांव में दुल्हन की विदाई तक सुरक्षा व्यवस्था संभाले पुलिस बल के साथ एसीपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर में दलित समाज की बरात को लेकर सोमवार शाम हुआ विवाद पुलिस की सतर्कता से शांत हो गया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पूरी रात गांव में पुलिसबल तैनात रहा मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई भी पुलिस की मौजूदगी में कराई गई।े
विज्ञापन

थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गुरचरण सिंह वाल्मीकि की पुत्री जसोदा की बरात बिचपुरी क्षेत्र के गांव सैता निवासी जितेंद्र लेकर आए थे। बरात निकालने के लिए परंपरागत मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते का चयन किए जाने पर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही करीब आधा दर्जन थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन तथा डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरात निकाली गई। तनाव की आशंका के मद्देनजर पुलिस बल पूरी रात गांव में तैनात रहा। मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई भी पुलिस सुरक्षा घेरे में कराई गई। स्थिति सामान्य होने पर पुलिस बल वापस लौट गया। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया कि बरात को नए मार्ग से निकालने लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बनी थी। एहतियातन सर्किल का पुलिस बल दुल्हन की विदाई तक गांव में तैनात रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें