फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक वाहन ने बाइक सवार युवक को राैंद दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा सोमवार रात 12:20 बजे करीब हुआ। पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार पुत्र बृजपाल निवासी 41/8, काशीराम आवास योजना, पारा, मानकनगर, लखनऊ बाइक पर लखनऊ से नोएडा जा रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-30 पर पीछे से आ रहे किसी एक वाहन ने बाइक को राैंद दिया। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि दीपक नोएडा में कार चालक था।