फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करके शव पेड़ पर लटकाया, हत्यारे छोड़ गए सबूत

Thu, 01 Nov 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जंगल में युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के एत्मादौला क्षेत्र में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से कई साक्ष्य मिले हैं। ये हत्यारों तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन


एत्माद्दौला के जंगल में कुछ लोग सुबह लकड़ी काटने गए थे। उन्हें आसपास तेज दुर्गंध आई। उस ओर आगे बढ़े तो पेड़ से रस्सी पर लटका शव दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर खंदौली पुलिस पहुंच गई। 

थाना सीमा की जानकारी होने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। शव को पेड़ से उतारा गया। उसमें कीड़े लग गए थे। पुलिस के अनुसार शव पांच दिन पुराना है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने चेक शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शव के पास ही एक गमछा बरामद हुआ है। पुलिस मान रही है कि ये हत्यारों का हो सकता है। वे जल्दबाजी में छोड़कर चले गए होंगे या हत्या में भी इसका प्रयोग किया होगा। घटना के बाद लकड़ी काटने गए लोग भी लौट आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें