फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा ससुराल गए युवक का शव शौचालय में लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल के गांव शहजादपुर के रहने वाले एक युवक का शव रविवार की सुबह जनपद इटावा के जसवंत नगर क्षेत्र में शौचालय में फंदे पर लटका मिला। शनिवार को वह पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। परिजनों की ओर से हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर का रहने वाले 25 वर्षीय संजीव कुमार की ससुराल जनपद इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में है। कुछ दिन पूर्व पत्नी मायके गई थी, शनिवार को संजीव घर पर पत्नी को लेकर आने की बात कह कर निकला था। रविवार की सुबह युवक का शव जसवंत नगर क्षेत्र के गांव कछपुरा में शौचालय में अंगौछे के फंदे पर लटका मिला।
जानकारी मिलने के बाद शहजादपुर से परिजन इटावा के लिए रवाना हो गए। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि दो माह पहले संजीव के सालों ने बाइक के विवाद में पिटाई भी की थी। वहीं इटावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें