फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 17 Nov 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो21 मृतका जसोदा देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेवर।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला टांकन में सोमवार दोपहर एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

गांव नगला टांकन निवासी जसोदा देवी (32) का शव सोमवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। दोपहर को जब पुत्र निखिल (9) व पुत्री महक (6) घर पहुंची। तब मां का शव देख उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। बाजार से लौटी सास निर्मला देवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए नमूने एकत्र किए। परिजन व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व जसोदा देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। जिसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक तनाव में चल रही थीं। सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। मायके पक्ष के लोग भी आ चुके हैं, पुलिस को यदि कोई तहरीर मिलेगी, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें