फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। गांव दूल्हापुर में 14 वर्षीय किशोरी का शव बुधवार की सुबह घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन इसे खुदकुशी बता रहे हैं, ऐसा क्यों किया, इसको लेकर जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दूल्हापुर निवासी बिजेंद्र सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अंशुल मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई थी। बुधवार की सुबह जब मां झाडू़ लगाते समय कमरे की ओर गई तो अंदर का नजारा देख चीख निकल गई।
अंशुल का शव साड़ी के फंदा से पंखा के कुंडा में लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन आ गए, आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें