फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सूरज की तपन से जल रहा बदन, सूख रही फसलें

Sat, 01 Jun 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में लगातार तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। इसके चलते सूरज की तपन से लोगों का बदन जल रहा है। वहीं खेतों में खड़ी फसलें भी सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। शनिवार सुबह नौ बजे से ही तपिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय जिले का तापमान अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री नापा गया। दोपहर के समय जिले की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। किसानों के खेतों में खड़ी मक्का, उर्द, मूंग और मूंगफली की फसल पर संकट छाया हुआ है। फसलों के सूखने के साथ ही फसलों की पैदावार भी प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन



जरूरत न हो तो घरों से न निकलें बाहर
जिले में तेज धूप के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में डायरिया के 20 मरीज पहुंचे जबकि ओपीडी में 200 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने जिले के लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पानी पीते रहें।



बिजली कटौती से लोग रहे परेशान
शनिवार को शहर के नगला कबर, काशीराम कॉॅलोनी और महमूद नगर क्षेत्र में केबल बिछाने के चलते बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे बाधित रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को गर्मी के समय ही केबल बदलने का समय मिलता है। यह कार्य पहले ही कर लेना चाहिए था। लोगों ने लगातार हो रही कटौती पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें