फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवक के शव की नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार की रात और सोमवार की सुबह एक अज्ञात महिला और पुरुष के शव मिले थे। दो दिन बीतने के बाद भी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। भोगांव और औंछा थाना पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र में सोमवार की सुबह मैनपुरी-एटा मार्ग पर नगला हार के पास झाड़ियों में एक महिला की सिर कुचली लाश मिली थी। करीब 30 वर्षीय महिला के शरीर पर पीले रंग की साड़ी, बादामी कलर के कार्डिगन जिस पर लाल और काली डिजाइन बना है पहना हुआ था। वहीं भोगांव थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात मोटा रेलवे स्टेशन नगला पक्का के पास 35 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। दोनों शव की दो दिन बीतने के बाद भी कोई पहचान नहीं हो सकी है। पहचान न होने की दशा में 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस शवों का अंतिम संस्कार कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें