फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत खाकर लौट रहे किसान की बाइक सांड से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/फरिहा। दावत खाकर लौट रहा बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकरा गया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी अखैराम (50) सोमवार देर रात दावत खाकर बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। वह गांव सैटई के समीप पहुंचा था। तभी सड़क पर घूम रहे सांड़ से उसकी बाइक टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोवंश से बाइक टकराने पर अखैराम ने संतुलन खो दिया और वह बाइक सहित खंदी में गिर गया। हादसे के कारण किसान का अत्याधिक रक्त बह गया था। सूचना पर फरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार का कहना है कि अखैराम की मौत बाइक सहित खंदी में गिरने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिजन यदि तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें